
आलू के गुटके एक मजेदार व आसान पहाड़ी पकवान हैं जिसे आप अपने घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। आलू के गुटके बनाने की विधि कुछ इस प्रकार हैं➥
सामग्री:
➤ आलू: 1 किलोग्राम➤ जीरा: आधा चम्मच
➤ हल्दी पाउडर: 1 चम्मच
➤ धनिया पाउडर: 2 चम्मच
➤ लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
➤ लाल मिर्च साबुत: 5 ग्राम
➤ हरा धनिया: 2 टहनिया
➤ रिफ़ाइण्ड आयल: 50 ग्राम
➤ नमक: स्वादानुसार
बनाने की विधि:
i). सर्वप्रथम आलू को साबुत उबाल ले।ii). उबालने व छीलने के बाद आलू को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले।
iii). साबुत लाल मिर्च को गरम तेल में भुन ले जब तक कि रंग काला न हो जाए।
iv). लाल मिर्च भुन जाने के बाद काड़ाई से निकालकर साइड में रख ले।
v). अब जीरे के कुछ दानो को गरम तेल में डाल दे व अच्छे से भुन ले।
vi). अब हल्दी पाउडर भुने हुए जीरे में डाल दे।
vii). उबले हुए आलू को काड़ाई में डाल दे।
viii). अब आलू के ऊपर धनिया पाउडर, नमक, मिर्च पाउडर डाल दे।
ix). आलू को मसालो के साथ मिक्स करके धीमी आंच में पकने दे।
x). अब आलू के गुटके में हरा धनिया व भुनी हुई लाल मिर्च बारीक काटकर डाल दे।
नोट: आप भुनी हुई मिर्च के स्थान पर हरी मिर्च गरम तेल में जीरे के साथ बारीक काटकर डाल सकते हैं, भुनी हुई लाल मिर्च आलू के गुटके को स्पेशल बनाती हैं जिससे आलू के गुटके में Crunchy स्वाद आता हैं।
पहाड़ी पकवान powered by Pahadi Buzz
No comments:
Post a Comment